प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाये कई करतब
डोमचांच : प्रखंड के खरखार पंचायत के पैसरा में गुरुवार की रात तीजा प्रतियोगिता का आयोजन शाहीन क्लब पैसरा के द्वारा किया गया. उदघाटन खरखार के उपमुखिया बृजकिशोर शर्मा व मो नसीम ने किया. प्रतियोगिता में युवाओं ने हारतअंगेज प्रदर्शन के साथ हीदेश भक्ति का जज्बा पेश किया. प्रतियोगिता में अन्य कई क्लबों द्वारा करतब दिखाये गये.
प्रतियोगिता में दबंग क्लब हिरोडीह, आजाद क्लब भंडरवा, जलजला क्लब असनाबाद, मुस्कान क्लब धूमाडीह, रजा स्पोर्टिंग क्लब रघुनियाडीह, स्टार क्लब बाराडीह, धुआंधार क्लब गोलवा ढाब, न्यू स्मार्ट क्लब मझंगावा, स्टार क्लब बच्छेडीह, हसनैन क्लब नयीटांड़, हुसैनी क्लब कोनारडीह समेत कई टीमें शामिल हुई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजा क्लब रघुनियाडीह, द्वितीय स्थान हसनैन क्लब नयीटांड़ व तृतीय स्थान दबंग क्लब हीरोडीह को मिला. कार्यक्रम को ताज अहमद, छोटेलाल ठाकुर, नसीम, शहादत, कलीम, इलाही, निजाम, मकसुद, महताब आलम, साजिद, असगर, जमाल, इलियास, आफताब, वारिश, आरिफ, शाहरूख, अख्तर आदि ने सफल बनाया.
