भाजपा विधायकों का आवास घेरेंगे पारा शिक्षक

कोडरमा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर पिछले 27 दिन से जहां पारा शिक्षक हड़ताल पर है. वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर कोई उचित पहल नहीं किये जाने के बाद संघ ने एक बार फिर बड़ा […]

कोडरमा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर पिछले 27 दिन से जहां पारा शिक्षक हड़ताल पर है. वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है.
सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर कोई उचित पहल नहीं किये जाने के बाद संघ ने एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की है.
पारा शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि इतने दिनों के हड़ताल के बाद भी सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है. उन्होंने बताया कि 15 से 18 अक्तूबर तक राज्य के सभी भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव के कोडरमा स्थित आवास पर भी उपरोक्त कार्यक्रम किया जायेगा. इसके बाद 20 अक्तूबर से रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम निर्धारित है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार से पारा शिक्षकों की एक ही मांग है कि अगर पारा शिक्षक योग्य हैं, तो प्राथमिक शिक्षक के रूप में समायोजन किया जाये, अन्यथा अयोग्य हैं तो एक साथ बरखास्त कर दिया जाये. आंदोलन की रणनीति को लेकर 14 अक्तूबर को 12 बजे से सीडी हाई स्कूल के प्रांगण में बैठक आयोजित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >