वाहन पलटा, एक की मौत

डोमचांच : मसजिद मुहल्ला महथाडीह से निकाले गये मुहर्रम जुलूस में शामिल डीजे साउंड वाहन अनियंत्रित होकर महथाडीह नावा आहर में डूब गयी. वाहन करबला से लौट रहा था. चालक के नशे में धुत होने से यह घटना हुई. वाहन नंबर जेएच-10एन-6599 अनियंत्रित होकर आहर में जा गिरी. उक्त वाहन पर लगभग दो दर्जन बच्चे […]

डोमचांच : मसजिद मुहल्ला महथाडीह से निकाले गये मुहर्रम जुलूस में शामिल डीजे साउंड वाहन अनियंत्रित होकर महथाडीह नावा आहर में डूब गयी. वाहन करबला से लौट रहा था. चालक के नशे में धुत होने से यह घटना हुई. वाहन नंबर जेएच-10एन-6599 अनियंत्रित होकर आहर में जा गिरी. उक्त वाहन पर लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे. इसमें दबने से 12 वर्षीय मो अलकमा (पिता- वजीर मियां) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया.
इनमें युसूफ (पिता-कलाम मियां व शाहिद(पिता रेयाज मियां शामिल हैं. जेसीबी बुला कर उक्त वाहन को आहर से बाहर किया गया. मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >