डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत शिवसागर पंडाल में महाअष्टमी को शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने पंडाल का फीता काट कर उदघाटन किया. साथ ही मां दुर्गे की पूजा-अर्चना तथा महाआरती में शामिल हुई.
मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों की इस पावन भूमि में शिवसागर का नाम अंग्रेज के जमाने से ही दुर्गा पूजा के लिए प्रचलित है. इसे डायमंड जुबली वर्षगांठ पर यहां के कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई दी. उन्होंने कहा कि अच्छाई पर बुराई की जीत के इस त्योहार में हमें अपने अंदर के राक्षस का वध करना है और अच्छाई की राह पर चलना है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, त्रिपुरारी सिंह, कंचन सिंह उपस्थित थे.
