हड़ताल पर रहे मेंटेनेंस कंपनी के मजदूर

आका कंपनी द्वारा मजदूरों का गेट पास रद्द करने की धमकी देने से आक्रोशित थे मजदूर जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट के विभिन्न मेंटेनेंस कंपनियों के मजदूर बुधवार को हड़ताल पर रहे. आका कंपनी द्वारा मजदूरों का गेट पास रद्द करने की धमकी देने से आक्रोशित मजदूरों ने हड़ताल की. उल्लेखनीय है कि इस कंपनी […]

आका कंपनी द्वारा मजदूरों का गेट पास रद्द करने की धमकी देने से आक्रोशित थे मजदूर
जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट के विभिन्न मेंटेनेंस कंपनियों के मजदूर बुधवार को हड़ताल पर रहे. आका कंपनी द्वारा मजदूरों का गेट पास रद्द करने की धमकी देने से आक्रोशित मजदूरों ने हड़ताल की. उल्लेखनीय है कि इस कंपनी में कार्यरत राजकुमार साव व छोटे लाल मंडल का 27 माह का वेतन लंबित है. यह मामला लेबर कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इनसे कंपनी द्वारा उनका खाता नंबर मांगा गया और नहीं देने पर गेट पास रद्द करने की चेतावनी दी गयी.
जबकि मजदूरों का कहना है कि ऐसे में बगैर फैसला आये, खाता नंबर देने का कोई मतलब नहीं है. मजदूरों ने बताया कि गेट पास रद्द करने की धमकी देकर उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है कि कंपनी के मरजी के मुताबिक भुगतान लें. जबकि मजदूर लेबर कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मजदूरों की मांगों में गेट पास रद्द करने का फैसला वापस लेने, मजदूरों की लंबित मजदूरी का भुगतान करने, मानसिक रूप से मजदूरों को प्रताड़ित नहीं करना शामिल हैं.
मौके पर राजकुमार साव, मुकेश कुमार साव, राजन कुमार, राम चरित्र राणा, अनुज कुमार, एहसान अंसारी, गाजी खान, सतीश भारती, शिवाली, संतोष, राजन सिंह, महेश, लक्ष्मी, सुरेश, विजेंद्र सहित विभिन्न कंपनियों के मजदूर मौजूद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >