रिश्वत लेते पकड़े गये पंचायत सेवक व रोजगार सेवक

सतगावां (कोडरमा) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को मरचोई पंचायत के पंचायत सेवक खुर्शीद मियां व रोजगार सेवक विनोद कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. इन दोनों ने पंचायत के एक व्यक्ति से मनरेगा के तहत किये गये पशु शेड निर्माण के भुगतान की राशि देने के बदले रिश्वत मांग रहे […]

सतगावां (कोडरमा) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को मरचोई पंचायत के पंचायत सेवक खुर्शीद मियां व रोजगार सेवक विनोद कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. इन दोनों ने पंचायत के एक व्यक्ति से मनरेगा के तहत किये गये पशु शेड निर्माण के भुगतान की राशि देने के बदले रिश्वत मांग रहे थे. इनको 2400 रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार मरचोई निवासी नवलेश पांडेय ने मनरेगा के तहत पशु शेड का निर्माण कराया है. इस योजना के मजदूरी भुगतान व सामग्री भुगतान की वेज लिस्ट देने को लेकर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक परेशान कर रहे थे. पिछले आठ माह से लाभुक को लौटाया जा रहा था.
बाद में 2400 रुपये रिश्वत की मांग की गयी. पीड़ित ने इसकी जानकारी एसीबी को दी. हजारीबाग से आयी एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक खुर्शीद मियां के नौवाचक्क स्थित आवास पर दोनों को रिश्वत लेते पकड़ा. दोनों को लेकर एसीबी की टीम मरचोई पंचायत स्थित तहसील कचहरी कार्यालय भी पहुंची और कार्यालय की चाबी नहीं होने पर ताला तोड़ कर संबंधित अभिलेख को जब्त भी किया.
इधर, पंचायत सेवकों ने मनरेगा के कार्य से मुक्त रखने की मांग की
एसीबी की ओर से पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को मनरेगा की योजना में रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद प्रखंड में हड़कंप है. इससे पहले भी एसीबी की टीम ने पिछले साल सतगावां के सीओ यादव बैठा, भुनेश्वर राम व चालक सुमेश पांडेय को रिश्वत लेते पकड़ा था.
गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद प्रखंड के सभी पंचायत सेवकों ने बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार से मुलाकात कर मनरेगा के कार्य से मुक्त रखने की मांग की है. पंयायत सेवकों का कहना है कि मनरेगा के कार्य के लिए अलग से पदाधिकारी व कर्मी नियुक्त हैं, तो हम से काम नहीं लिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >