कोडरमा घाटी में बस पलटी, 30 घायल

हादसा. रांची से दरभंगा जा रही थी बस कोडरमा बाजार : रांची से दरभंगा जा रही पप्पू ट्रेवल्स यात्री बस (जेएच-01एडी-0951) मंगलवार की रात कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित नवामाइल घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गयी. बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गये. इनमें छह की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. सदर अस्पताल में […]

हादसा. रांची से दरभंगा जा रही थी बस
कोडरमा बाजार : रांची से दरभंगा जा रही पप्पू ट्रेवल्स यात्री बस (जेएच-01एडी-0951) मंगलवार की रात कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित नवामाइल घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गयी. बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गये. इनमें छह की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. सदर अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियाें को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.
चालक ने हाेटल में शराब पी थी
घायल यात्रियाें ने बताया कि रात करीब 12 बजे काेडरमा स्थित एक हाेटल में बस चालक ने शराब पी थी. इसके बाद तेज गति से बस चलाने लगा. कोडरमा घाटी में अनियंत्रित हाेकर बस पलट गयी. दुर्घटना के बाद यात्रियाें में चीख- पुकार मच गयी. पुलिस गश्ती दल ने घायलों की इलाज के िलए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.
ये हुए घायल : कृष्णा कुमार (समस्तीपुर), मुक्ति शरण (रांची), मुन्ना कुमार , राजन कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, राणा प्रताप (लालपुर, रांची), अमनेश कुमार (समस्तीपुर), मो मोबिन (सिमरिया, चतरा), हरिश्चंद्र सिंह (समस्तीपुर), सोमनाथ राय (हीरापुर, वैशाली), अमर कुमार (दरभंगा), राहुल पांडेय (नवादा), बबलू मुंडा (चाईबासा), सिद्धार्थ कुमार (डाेमचांच), मुक्तेश्वर नाथ (दार्जिलिंग ), मो रफीक अहमद (कांटाटाेली, रांची), रीता देवी (समस्तीपुर) और अनुमति देवी (पति विमलानंद मिश्रा).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >