छड़ गायब होने के मामले में गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : तिलैया पुलिस ने बीते दिन टाटा से नेपाल के लिए चले ट्रक से लाखों रुपये छड़ गायब होने के मामले में एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शहर निवासी बंटी शाहबादी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छड़ गायब करने के मामले में इसकी भी संलिप्तता सामने […]

झुमरीतिलैया : तिलैया पुलिस ने बीते दिन टाटा से नेपाल के लिए चले ट्रक से लाखों रुपये छड़ गायब होने के मामले में एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शहर निवासी बंटी शाहबादी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छड़ गायब करने के मामले में इसकी भी संलिप्तता सामने आयी है.
तिलैया पुलिस आरोपी को कांड्रा पुलिस के हवाले करेगी. बता दें कि कुछ दिन पूर्व टाटा से चले छड़ लदा ट्रक नेपाल नहीं पहुंच कर गायब हो गया था. इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक को पहले ही गिरफ्तार किया था. चोरी को लेकर केस टाटा के कांड्रा थाना में दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >