बारातियों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

जयनगर : प्रखंड के ग्राम कटिया से केवला चौपारण बारात जा रहे बारातियों के साथ मंगलवार की रात आठ बजे पेठियाबागी चौक जयनगर में कुछ लोगों ने हमला किया तथा बारातियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में कटिया निवासी शहनाज खातून ने थाना में आवेदन देकर महबूब खान, मदन खान, बिल्टू […]

जयनगर : प्रखंड के ग्राम कटिया से केवला चौपारण बारात जा रहे बारातियों के साथ मंगलवार की रात आठ बजे पेठियाबागी चौक जयनगर में कुछ लोगों ने हमला किया तथा बारातियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया.

इस संबंध में कटिया निवासी शहनाज खातून ने थाना में आवेदन देकर महबूब खान, मदन खान, बिल्टू खान, रियाज खान, पेठियाबागी जयनगर निवासी गुल्टेन खान लोहाडंडा, नइम खान, मेराज खान जयनगर व 10- 15 अन्य पर मारपीट करने, छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >