प्रतियोगिता से सामने आती है छिपी प्रतिभा : अन्नपूर्णा

झुमरीतिलैया : झारखंड बंगाली समिति कोडरमा द्वारा बंगला नववर्ष (पोयला वैशाख) के मौके पर अड्डी बंगला स्थित रवींद्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बंगभाषियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के बच्चों को एक प्लेटफाॅर्म मिलता ही […]

झुमरीतिलैया : झारखंड बंगाली समिति कोडरमा द्वारा बंगला नववर्ष (पोयला वैशाख) के मौके पर अड्डी बंगला स्थित रवींद्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बंगभाषियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के बच्चों को एक प्लेटफाॅर्म मिलता ही है, साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सुनील देवनाथ, इंद्राणी सांमता, चंद्रा सरकार, इंद्राणी चटर्जी व मिली मित्रा ने स्वागत गीत से की. मौके पर वृष्टि राय चौधरी, यासिका दास, सीमा राय, अर्नव वैध, आयुषी बनर्जी, अनुष्का विश्वास, संस्कृति, निशा, संजना, पालिता, सुलोचना राय आदि बच्चों ने एक बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. अभिनंदन राय, अपूर्वा सरकार, वर्णित नाग, पूर्वा कुंडू, दुर्वा कुंडो, डाॅ सीमा विश्वास, दशरर्थी बनर्जी, सपन डे ने भी कार्यक्रम पेश किये. संचालन सोमा सरकार व समिष्ठा साहा ने संयुक्त रूप से किया.
इस दौरान क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. इसमे परियोजना निदेशक उतम चटर्जी व कल्याणी सरकार थे. उत्पल सांमता द्वारा अध्यक्षीय भाषण व सचिव प्रदीप साहा ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवींद्र नाथ गुहा, आलोक सरकार, उत्तम दास पाल, रवींद्र चंद्र दास, डाॅ कल्याण चौधरी, विमल चटर्जी, अनूप सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम में अशोक दास गुप्ता, सुघन घोष, पिंटू मजूमदार, किशोर चटर्जी, विपुल चटर्जी, कल्याण मजूमदार, छवि विश्वास, गौतम पाल समेत भारी संख्या में बंग समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >