दो घरों में लगी आग

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह निवासी प्रकाश राणा व लक्ष्मण राणा के घर में आग लगने से लाखो रुपये की क्षति हुई. इसमें लक्ष्मण राणा के घर में रखे सभी सामान पूरी तरह जल गये. जबकि प्रकाश राणा के घर में रखी लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. वहीं उनके पड़ोसी […]

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह निवासी प्रकाश राणा व लक्ष्मण राणा के घर में आग लगने से लाखो रुपये की क्षति हुई. इसमें लक्ष्मण राणा के घर में रखे सभी सामान पूरी तरह जल गये. जबकि प्रकाश राणा के घर में रखी लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल गयी.
वहीं उनके पड़ोसी को भी आंशिक क्षति हुई. जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के दौरान प्रकाश राणा के घर में आग लग गयी. सूचना मिलने पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा को दी. उपायुक्त ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. दो वाहन आग बुझाने को लेकर निकले पर दो घंटे बाद पहुंचे. दमकल के पहुंचने पहले ही प्रकाश राणा का घर पूरी तरह जल गया. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने बताया कि प्रकाश राणा के घर में आग लगने के कारण लक्ष्मण राणा के घर में भी आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >