जयनगर में बह रही है भक्ति की बयार

जयनगर : प्रखंड में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है. पूरे क्षेत्र में कहीं मां दुर्गा का भजन, तो कहीं वीर हनुमान के भजन तो कहीं चैती छठ को लेकर छठ के गीत भी बज रहे है. प्रखंड के हिरोडीह, जयनगर, पिपचो, परसाबाद आदि बाजारों में खूब बिक रहे है लाल व पीले […]

जयनगर : प्रखंड में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है. पूरे क्षेत्र में कहीं मां दुर्गा का भजन, तो कहीं वीर हनुमान के भजन तो कहीं चैती छठ को लेकर छठ के गीत भी बज रहे है.
प्रखंड के हिरोडीह, जयनगर, पिपचो, परसाबाद आदि बाजारों में खूब बिक रहे है लाल व पीले महावीरी झंडे. बांस समेत अन्य पूजा साम्रगी की भी खूब बिक्री हो रही है. विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं पूजा पंडालों के अलावा लोगों के घरो में भी नवरात्र का पाठ हो रहा है. उल्लेखनीय है प्रखंड के हिरोडीह,जयनगर, पिपचो,गोहाल, आल्हो व परसाबाद में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर वासंती दुर्गा पूजा की जाती है. इधर विभिन्न अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी जुलूस की तैयारी भी जोरों पर है. दूसरी तरफ प्रखंड के घंघरी में 13 अप्रैल को कुशाहन व लेढिया में 14 को, जमकटी में 16 को, लाराबाद में 18 को तथा घरेयडीह में 26 अप्रैल को शुरू होने वाले यज्ञ को लेकर भी माहौल भक्तिमय बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >