टेंपो चालक के साथ मारपीट, भड़के चालक

टेंपो चालक के साथ मारपीट, भड़के चालक6कोडपी30. घायल टेंपो चालक.6कोडपी31. थाना में धरना देते टेंपो चालक.झुमरीतिलैया. चंदवारा थाना क्षेत्र के टेंपो चालक मो फारुक (पिता- मो अजीन) ने तिलैया थाना में एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी टेंपो बस डीपू से लेकर चला. पुराना नगर पालिका के पास उसे दो सवारी मिली. […]

टेंपो चालक के साथ मारपीट, भड़के चालक6कोडपी30. घायल टेंपो चालक.6कोडपी31. थाना में धरना देते टेंपो चालक.झुमरीतिलैया. चंदवारा थाना क्षेत्र के टेंपो चालक मो फारुक (पिता- मो अजीन) ने तिलैया थाना में एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी टेंपो बस डीपू से लेकर चला. पुराना नगर पालिका के पास उसे दो सवारी मिली. बैठाने के दौरान राजन पांडेय ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया तथा जबरदस्ती 650 रुपये छिन लिये. मामले की जानकारी मिलते ही चंदवारा के स्थानीय लोग व नेता थाना परिसर पहुंचे और टे‍ेंपो चालकों के साथ धरना पर बैठ गये. धरना पर बैठे लोगों आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. एसआइ सुजीत कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर मामलों को शांत कराया. टेंपो चालकों का कहना है कि टेेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती सत्यदेव राय की हुई है. वे एक जगह टिकट काटे दो जगह नहीं. इधर, सत्यदेव राय का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है. सड़क पर टेंपो खड़ा करने को लेकर मेरे आदमी ने विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >