गांव में बिजली है, पर नहीं मिल रहा कनेक्शन

गांव में बिजली है, पर नहीं मिल रहा कनेक्शन 6कोडपी20. बगडो का ट्रांसफारमर डोमचांच. प्रखंड के बगड़ो पंचायत में बिजली है. मगर विभाग की लापरवाही से लोगों को विद्युत का कनेक्शन नहीं मिल रहा है. बिजली नहीं मिलने से परेशान लोग सीधे ट्रांसफारमर से तार खींच कर अपने घर तक ले जा रहे है. इससे […]

गांव में बिजली है, पर नहीं मिल रहा कनेक्शन 6कोडपी20. बगडो का ट्रांसफारमर डोमचांच. प्रखंड के बगड़ो पंचायत में बिजली है. मगर विभाग की लापरवाही से लोगों को विद्युत का कनेक्शन नहीं मिल रहा है. बिजली नहीं मिलने से परेशान लोग सीधे ट्रांसफारमर से तार खींच कर अपने घर तक ले जा रहे है. इससे जहां एक ओर लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. मुखिया द्वारिका साव ने विद्युत विभाग व उपायुक्त व जिप अध्यक्ष को पत्र लिख कर इस समस्या के समाधान करने की मांग की है. गत दिन एक महिला विद्युत तार की चपेट में आने से घायल हो गयी थी. ग्रामीण बासुदेव यादव, जहूर मियां, उमेश पंडित, अर्जुन कुमार, गौतम कुमार, भागीरथ पंडित, सनोज प्रसाद, अरुण ठाकुर, महेंद्र कसेरा, बासुदेव यादव, जानकी सुंडी, त्रिलोकी सुंडी, दुर्गी सुंडी, सिंटू कुमार ने ग्रामीणों को कनेक्शन देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >