हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल

हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल चंदवारा. पुलिस ने थाना कांड संख्या 26/16 के नामजद चार आरोपियों कारू यादव (पिता- युगल महतो), सीतवा देवी (पति- कारू यादव), ग्राम खांडी, मो मुमताज (पिता- सलामत मियां), चंदवारा व राजू पासवान (पिता- लखन पासवान) को नरेश मांझी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. […]

हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल चंदवारा. पुलिस ने थाना कांड संख्या 26/16 के नामजद चार आरोपियों कारू यादव (पिता- युगल महतो), सीतवा देवी (पति- कारू यादव), ग्राम खांडी, मो मुमताज (पिता- सलामत मियां), चंदवारा व राजू पासवान (पिता- लखन पासवान) को नरेश मांझी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सीतवा देवी का मुमताज से आठ वर्षो तक प्रेम-प्रसंग चला. फिर मुमताज को छोड़कर उसका प्रेम प्रसंग नरेश मांझी से चलने लगा. इस दौरान नरेश ने सीतवा को डेढ़ लाख रुपये रखने के लिए दिया. बाद में जब पति-पत्नी पैसा मांगने आये, तो सितवा ने अपने पति कारू यादव को इस बात की जानकारी दी और सभी ने मिलकर नरेश की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >