उत्पल अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव

उत्पल अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव बंगाली एसोसिएशन का चुनाव संपन्नकोडरमा. झारखंड बंगाली एसोसिएशन कोडरमा शाखा का द्वि वार्षिक चुनाव रवींद्र भवन पुस्तकालय अड्डी बंगला में संपन्न हुआ. इसमें 2016-18 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमे उत्पल सामंता अध्यक्ष, प्रदीप साहा सचिव, डॉ कल्याण चौधरी, डाॅ ओमियो विश्वास, डाॅ अभिजीत राय व […]

उत्पल अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव बंगाली एसोसिएशन का चुनाव संपन्नकोडरमा. झारखंड बंगाली एसोसिएशन कोडरमा शाखा का द्वि वार्षिक चुनाव रवींद्र भवन पुस्तकालय अड्डी बंगला में संपन्न हुआ. इसमें 2016-18 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमे उत्पल सामंता अध्यक्ष, प्रदीप साहा सचिव, डॉ कल्याण चौधरी, डाॅ ओमियो विश्वास, डाॅ अभिजीत राय व सुनील देवनाथ उपाध्यक्ष, उत्तम दास पाल व उत्तम चटर्जी सह सचिव, रविंद्र चंद्र दास व अलोक सरकार कोषाध्यक्ष, विमल चटर्जी चेयरमैन बनाये गये. वहीं परामर्श दत्ता समिति में डॉ अधीर विश्वास, प्रणव चटर्जी, रविंद्र चंद्र गुहा, कमल कुमार दता, दाशरर्थी बनर्जी, डाॅ डी मुखर्जी, अशोक दास गुप्ता व दिलीप चटर्जी को रखा गया. प्रेस प्रवक्ता गौतम पाल व कार्यकारिणी सदस्य जयंत मजूमदार, अनूप सरकार, सुघंन घोष, तापस डे, सजन डे, किशोर चटर्जी, निभायी दास, पशुपति दास आदि को रखा गया. समिति के सचिव प्रदीप साहा ने बताया कि 14 अप्रैल को बंगला नववर्ष (पोयला वैशाख) मनाया जायेगा. कार्यक्रम रवींद्र भवन में शाम छह बजे से होगा. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी. उन्होंने बताया कि मौके पर बच्चों द्वारा नृत्य, गीत व क्विज प्रतियोगिता पेश की जायेगी. रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >