जयनगर : माहुरी वैश्य मंडल परसाबाद द्वारा स्टेशन रोड में मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित की पूजा अर्चना की गयी. पूजा के पहले दिन माहुरी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल से दुर्गा मंडप होते हुए राम जानकी मंदिर कटिया का भ्रमण करते हुए वापस पूजा स्थल पर पहुंचे.
इस दौरान गाजे-बाजे के साथ मां मथुरासिनी के जयकारे लग रहे थे. शोभायात्रा के साथ आकर्षक झांकी भी चल रही थी. पूजा स्थल पर राजेंद्र पांडेय ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करायी. एक अप्रैल को भी पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
पूजा को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल परसाबाद के अध्यक्ष ओमप्रकाश राम सेठ, सचिव आशीष राम सेठ, पूर्व पंसस राजकुमार गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष अविनाश वैश्खियार, सचिव मधुप कुमार भदानी, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार सेठ, अविनाश कुमार सेठ, सोनू भदानी, सुबोध भदानी, अशोक भदानी, अंकित सेठ, राहुल सेठ, आशीष सेठ, धीरेंद्र भदानी, आशीष भदानी, सतीश सेठ, संकेत गुप्ता, सुरज गुप्ता, अनुप सेठ, चंदन सेठ, उत्साह भदानी, मनीष सेठ आदि लगे हैं.
