भगत सिंह शहादत दिवस मनाया गया

मोदी सरकार के कार्यकाल में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहा हमला : महेंद्र जयनगर : प्रखंड के चुटियारो चौक पर अखिल भारतीय नौजवान सभा कोडरमा जिला इकाई द्वारा भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोतम यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सरदार भगत सिंह की तसवीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर […]

मोदी सरकार के कार्यकाल में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहा हमला : महेंद्र
जयनगर : प्रखंड के चुटियारो चौक पर अखिल भारतीय नौजवान सभा कोडरमा जिला इकाई द्वारा भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोतम यादव ने की.
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार भगत सिंह की तसवीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर की गयी. मुख्य अतिथि नौजवान सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र ठाकुर ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजादी की कल्पना की थी, आज वाली आजादी वह नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा है. नौजवानों, छात्र, किसान व मजदूर के लिए लड़ने वालों लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है.
यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान किये गये लुभावने वादों पर जनता का ध्यान नहीं जाये. भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि संपूर्ण आजादी के लिए जेएनयू के छात्र कन्हैया की तरह आगे आकर आंदोलन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनहित की अनदेखी कर बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी है. इसके खिलाफ नौजवानों को आगे आकर संघर्ष करना होगा.
जिला सहायक मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि बांझेडीह प्लांट में विस्थापित नौजवानों के साथ डीवीसी प्रबंधन द्वारा छल किया जा रहा है, इसके खिलाफ संघर्ष को तेज किया जायेगा. उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि रघुवर सरकार पूंजीपतियों की मदद कर रही है व गरीबों की आवाज को दबा रही है. उदय द्विवेदी ने कहा कि देश से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. कार्यक्रम को अरविंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार, संतोष कुमार मंडल, विनोद पासवान, सुधीर कुमार, त्रिलोकी महतो ने भी संबोधित किया.
इस दौरान युगेश यादव अपने साथियों के साथ भाकपा में शामिल हुए. मौके पर काली सिंह, महेश पासवान, कुलेश्वर पंडित, मंगर राम, कामेश्वर पंडित, कयूम अंसारी, पूर्व मुखिया मो. सतार, रामदेव पासवान, कैलाश रजक, राजाराम रजक, राजेंद्र दास, बसमतिया देवी, गुंजरी देवी, कुंती देवी, रीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >