झुमरीतिलैया : माहुरी वैश्य मंडल ने मां मथुरासिनी महोत्सव के पहले दिन बुधवार को शोभायात्रा निकाली. इसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक व युवती शामिल हुए. शोभायात्रा में सबसे आगे पंच सेवक के रूप में रवि कपसिमे, अरविंद एकघरा, राजू अठघरा, मुरारी कंधवे, पप्पू भदानी, मां मथुरासिनी का झंडा को लेकर चल रहे थे.
वहीं एक सुशोभित वाहन पर मां मथुरासिनी की तसवीर लगी थी. एक रथ पर मां मथुरासिनी के रूप में सुदीक्षा कंधवे मौजूद थी. इस दौरान कुमकुम भदानी, रेणु बड़गवे, नीलम भदानी, शुभा कपसिमे, नीलम देवी, सीमा आर्या, संध्या सेठ, आरती भदानी, सुनीला कंधवे, इंदु गुप्ता आदि पुष्पों की बारिश कर रही थी.
भजन गायक आशीष भदानी, राकेश कपसिमे, मनोज सेठ, मुन्ना भदानी व पूनम सेठ द्वारा भजन प्रस्तुत किये जा रहे थे. साज पर विवेक सिंह, शशिभूषण व असीम मुखर्जी थे. इनके साथ संयोजक अरुण कुमार सेठ, शोभायात्रा के परियोजना निदेशक आशीष भदानी व विशाल भदानी भी शामिल थे. भारत माता के रूप में आसनसोल की गुड़िया थी. शोभायात्रा का संचालन सचिव विजय कुमार, संयुक्त सचिव प्रदीप पवन चौदह व रजत बड़गवे कर रहे थे.
माहुरी भवन में ध्वजारोहण बासुदेव राम तरवे ने किया. पंच सेवक को झंडा पार्षद आशीष भदानी ने प्रदान किया. इससे पूर्व शोभायात्रा का उदघाटन पार्षद रीता लोहानी व रवाना पार्षद सविता लोहानी ने किया. शोभायात्रा में अध्यक्ष मुन्ना भदानी, राजेश कपसिमे, महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता सेठ, विजय वैश्यखियार, सुनील भदानी, सुनील बरहपुरिया, राहुल कपसिमे, रितेश लोहानी, शुभम कपसिमे, दयानंद पवन चौदह, विवेक गुप्ता, सोनू चरण पहाड़ी, संदीप लोहानी, नीरज अठघरा, विकाश वैश्यखियार, संजय तरवे, डाॅ सागरमणी सेठ, डाॅ उपेंद्र भदानी, विधा सागर, दिलीप भदानी, दिलीप अठघरा, राजीव वरबिगहिया, मनीष सेठ, अधिवक्ता सुरेंद्र आर्या, जयप्रकाश राम, सोनू पवन चौदह, किरण कुमारी, राजेश लोहानी, निकिता भदानी, कृतिका भदानी, ऋचा सेठ, नेहा बड़गवे, निकिता बड़गवे, मनीष लोहानी, कल्याणी भदानी, रेखा भदानी, पूनम पवन चौदह, सरोज पवन चौदह, सरिता कपसिमे, अभिषेक रंजन, कुणाल कुमार, राजेश भदानी, सरिता विजय आदि मौजूद थे.
