जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें : अन्नपूर्णा

समारोह. रमेश प्रसाद यादव उवि में सम्मान समारोह राजद ने नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित कोडरमा बाजार : चाराडीह स्थित रमेश प्रसाद यादव उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद की राष्ट्रीय […]

समारोह. रमेश प्रसाद यादव उवि में सम्मान समारोह
राजद ने नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित
कोडरमा बाजार : चाराडीह स्थित रमेश प्रसाद यादव उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी. मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से आप लोगों को चुना हैं, उस पर खरा उतरने का प्रयास करें और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत करते रहें. उन्होंने कहा कि गांव की सरकार होने से स्थानीय समस्याएं आसानी से निपट सकती हैं.
छोटे-छोटे मामलों को भी अपने स्तर से सलटायें. इसके पूर्व राजद जिलाध्यक्ष अनवारुल हक, वीरेंद्र प्रसाद मेहता, चंद्रदेव यादव आदि वक्ताओं ने भी जनप्रतिनिधियों को बरगद के पेड़ के समान बताते हुए कहा कि जिस तरह बरगद का पेड़ राहगीरों को अपनी छाया देने का काम करता है, उसी प्रकार जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता को सहारा देने का काम करें. अध्यक्षता अनवारुल हक व संचालन चंद्रदेव यादव व जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुदर्शन यादव ने किया. मौके पर मनोज रजक, जयशंकर प्रसाद, ओम चंद्रवंशी, रामचंद्र राम, बासुदेव यादव, नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, महेश यादव, भीम यादव, कृष्णा बरहपुरिया, घनश्याम तुरी आदि मौजूद थे.
सम्मानित जनप्रतिनिधि
समारोह में नव निर्वाचित जिप सदस्य मरकच्चो के राजकुमार यादव, कैलाश प्र. यादव, डोमचांच की शांति प्रिया, चंदवारा की शांति प्रिया, जयनगर की मुनिया देवी, सतगावां के भुनेश्वर राम, कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी, सतगावां प्रमुख करीना देवी, चंदवारा की प्रमुख लीलावती देवी, मरकच्चो की सावित्री देवी, जयनगर के प्रमुख जयप्रकाश राम, डोमचांच के प्रमुख सत्यनारायण यादव को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा कई पंचायतों के मुखिया व पंससों को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >