कोडरमा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होनेवाले अंडर 14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चयनित खिलाड़ियों का ट्रायल 16 व 17 मार्च को सीएच स्कूल मैदान में दोपहर दो बजे से होगा.
यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे.
चयनित खिलाड़ियों में शिवतारा शिशु विद्या मंदिर के आशीष कुमार, नीरज कुमार, शुभम कुमार शर्मा, मोहित कुमार, राहुल कुमार यादव, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, निखिल यादव, कुंदन यादव, मंजर अली, रोहित कुमार, सौरभ कुमार, हर्षवर्धन सिंह, विक्रम यादव, डीएवी स्कूल के पंकज कुमार, विष्णुकांत तिवारी, सौरभ सिंह, अंकित कुमार, सेक्रेट हर्ट के मोहित सिंह, प्रिंस सिंह, मोहित वर्मा, आनंद कुमार, सन्नी कुमार, सौरभ कुमार, विकास कुमार, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, मणिशंकर, सन्नी राज, बीआर इंटर नेशनल स्कूल के दीपक कुमार, सायन अली, रोहित कुमार, बॉबी कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, सीएच स्कूल के तसावर, सीपीएस स्कूल के जमाल, रमेश यादव स्कूल के दीपक कुमार, सिद्धि विनायक स्कूल के नंदलाल कुमार ट्रायल में भाग लेंगे. इसमें सफल खिलाड़ियों को अंडर 14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा.
