महिलाओं ने निकाला झाड़ू मार्च, कहा शराब बंद करो

जयनगर : प्रखंड के ग्राम डंडाडीह में शनिवार को मुखिया अशोक यादव व पंसस महावीर यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने झाड़ू मार्च निकाला, गांव की गलियों की सफाई की. मार्च के दौरान शराब बेचना व पीना बंद करो, गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाओ आदि नारे लगाये जा रहे थे. पूरे गांव के कचरे […]

जयनगर : प्रखंड के ग्राम डंडाडीह में शनिवार को मुखिया अशोक यादव व पंसस महावीर यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने झाड़ू मार्च निकाला, गांव की गलियों की सफाई की. मार्च के दौरान शराब बेचना व पीना बंद करो, गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाओ आदि नारे लगाये जा रहे थे.
पूरे गांव के कचरे की सफाई कर ट्रैक्टर पर लदा कर कचरे को गांव से बाहर फेंका गया. इस दौरान पंसस महावीर यादव ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान महिला मंडल के सहयोग से ही सफल हो पाया है.
वहीं वार्ड सदस्य शीला देवी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो गयी हैं. अब गांव में गंदगी व शराब की बिक्री का विरोध किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक जुटकर होकर महिलाएं आनेवाले दिनों में शराब विरोधी अभियान चलायेगी.
स्वच्छता अभियान में झमिया देवी, कांति देवी, सुलेखा देवी, पार्वती देवी, सकिया देवी, बालेश्वर साव, मंदोदरी देवी, चिंता देवी, सुनिता देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, कलावती देवी, उर्मीला देवी, इंदिरा देवी, मुनिया देवी, दरवा देवी, मंजु देवी, सीता देवी, शंकुतला देवी, मुनिषा देवी आदि मौजूद थी. उल्लेखनीय है कि इस गांव में स्वच्छता अभियान की शुरुआत पंसस महावीर यादव ने की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >