सड़क दुर्घटना में बालक की मौत

जिले में अलग-अलग घटना में दो की मौत, कई घायल डोमचांच : थाना क्षेत्र के बंगाय में गुरुवार की दोपहर 11.30 बजे पुराना स्कूल के निकट एक ट्रक (नंबर- जेएच12बी-7908) की चपेट से आने से छह वर्षीय बालक अंकित कुमार (पिता- कैलाश यादव) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में पुलिस ने […]

जिले में अलग-अलग घटना में दो की मौत, कई घायल
डोमचांच : थाना क्षेत्र के बंगाय में गुरुवार की दोपहर 11.30 बजे पुराना स्कूल के निकट एक ट्रक (नंबर- जेएच12बी-7908) की चपेट से आने से छह वर्षीय बालक अंकित कुमार (पिता- कैलाश यादव) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका : कोडरमा बाजार. कोडरमा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी के लठवहिया जंगल के समीप से एक अज्ञात तीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.
शव की स्थिति क्षत विक्षत है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कही हत्या कर शव को छिपाने के नियत से उसे जंगल में फेंक दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >