क्रशर मशीन में फंसी महिला, मौत

मरकच्चो : मरकच्चो के नवलशाही क्षेत्र अंतर्गत एक क्रशर मशीन में फंस जाने से बिहार निवासी सुमोदी देवी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त महिला का पति मजदूरी करता था. यह घटना किस क्रशर पर हुई. समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था. थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि […]

मरकच्चो : मरकच्चो के नवलशाही क्षेत्र अंतर्गत एक क्रशर मशीन में फंस जाने से बिहार निवासी सुमोदी देवी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त महिला का पति मजदूरी करता था. यह घटना किस क्रशर पर हुई. समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था. थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि छानबीन जारी है. छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
जहर खाया, स्थिति गंभीर : कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत काराखूट निवासी 45 वर्षीय सूरज यादव (पिता- श्यामलाल यादव) को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया.
बताया जाता है कि सूरज यादव किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. चिकित्सक के मुताबिक उक्त व्यक्ति जहर के साथ शराब का भी सेवन किया है. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >