तिलैया में लगी आग लाखों का नुकसान

झुमरीतिलैया : स्टेट बैंक के पीछे स्थित कार्टून व रद्दी कागज के गोदाम में बुधवार की रात आग लग गयी़ इससे लाखों का नुकसान हुआ. अरुण राम अठघरा के गोदाम में रात करीब तीन बजे आग लगी. आस-पास के दुकानदारों ने गोदाम मालिक को सूचित किया. अरुण ने तिलैया थाना पुलिस को सूचित किया. सुबह […]

झुमरीतिलैया : स्टेट बैंक के पीछे स्थित कार्टून व रद्दी कागज के गोदाम में बुधवार की रात आग लग गयी़ इससे लाखों का नुकसान हुआ. अरुण राम अठघरा के गोदाम में रात करीब तीन बजे आग लगी. आस-पास के दुकानदारों ने गोदाम मालिक को सूचित किया.

अरुण ने तिलैया थाना पुलिस को सूचित किया. सुबह 4.30 बजे फायर बिग्रेड की दो गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया़ गाेदाम मालिक ने बताया कि अगलगी से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीरू फर्नीचर के सामने संचालित कार्टून दुकान के संचालक ने उन्हें बरबाद करने की धमकी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >