मारपीट के मामले में दो को जेल पत्थलगड्डा. मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ इनमें दारियातु के मुकेश दांगी व नंदू कुमार शामिल है़ं बुधवार को सिंघानी गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले एक महिला की मौत जहर खाने से हो गयी थी़ इसके बाद आक्रोशित महिला के मायकेवालों ने मृतका के पति की पिटाई कर दी़ इस मामले में दोनों ओर से थाना में अलग-अलग मामला दर्ज कराया था़ मृतिका के भाई कृष्णा दांगी के बयान पर मृतका के पति भुनेश्वर दांगी, ससुर चोहन महतो, भैसूर रामदास दांगी, गोतनी सहोद्री देवी व भोला दांगी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था़ थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है़ आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा़
मारपीट के मामले में दो को जेल
मारपीट के मामले में दो को जेल पत्थलगड्डा. मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ इनमें दारियातु के मुकेश दांगी व नंदू कुमार शामिल है़ं बुधवार को सिंघानी गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले एक महिला की मौत जहर खाने से हो गयी थी़ इसके बाद […]
