अोके…चंदवारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी, छाया था सन्नाटा 9कोडपी6प्रखंड कार्यालय में बैठे उपायुक्त छवि रंजन9कोडपी7स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर अनिल कुमार. उपायुक्त ने शौचालयों की स्थिति की भी जानकारी लीहेडलाइन…न बीडीअो दिखी, न सीअो नजर आये प्रतिनिधि, चंदवारा. जिले में हुए पंचायत चुनाव के बाद रविवार से तीन दिन लगातार मतगणना का कार्य चला, तो इसका असर मतगणना के कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों पर भी दिखा. उपायुक्त छवि रंजन सुबह 10.30 बजे सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा पहुंचे, तो यहां पर पाया कि डॉ अनिल कुमार अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर गायब है. जबकि दूसरी महिला डाक्टर मौजूद थी. उपायुक्त ने यहां की व्यवस्था अच्छी नहीं रहने पर कर्मियों का फटकार लगायी. साथ ही कहा कि डॉ अनिल के निजी प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी. उन्होंने कर्मियों को कहा कि डॉक्टर को सुधर जाने को कहें या फिर नौकरी छोड़ दें. यहां के बाद उपायुक्त जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो वहां सन्नाटा था. बीडीओ सुनीला खलको, सीओ नंद कुमार राम अपने कार्यालय में नहीं थे. बताया गया कि देर रात तक मतगणना के कार्य में रहने के कारण बीडीओ, सीओ कार्यालय नहीं पहुंचे है. हालांकि इस बात पर भी उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने उपस्थिति पंजी मांगी, तो कंप्यूटर अॉपरेटर अभिषेक कुमार गौरव गायब मिले. इसके अलावा प्रधान सहायक देव नंदन कुमार, तुलसी प्रजापति, मोहन कुमार, सहायक इंतखान आलम सभी गायब मिले. उपायुक्त ने सभी को अनुपस्थित कर दिया. इसके बाद उन्होंने चंदवारा पूर्वी पंचायत में मुखिया व पीएचइडी द्वारा बनाये गये विभिन्न शौचालयों की भी जांच की. इस दौरान कुछ शौचालयों में तो जानवर बंधे मिले, तो कुछ का यूं ही उपयोग नहीं हो रहा था. उपायुक्त ने सबकी स्थिति सुधारते हुए पाइप लाइन को भी ठीक करने का निर्देश दिया. इस दौरान लोगों ने शिकायत की कि शौचालय निर्माण की पूरी राशि नहीं मिली है. साथ ही क्षेत्र में पानी की व्यवस्था अच्छी नहीं है. उपायुक्त ने इसके समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद, सहायक अभियंता गणपति शर्मा, पूर्वी पंचायत के मुखिया मो नसीम, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सोनी, महेंद्र कुमार वर्मा, श्याम सुंदर सोनी, संतोष सोनी, धर्मेद्र राणा, मोहन सोनार, महादेव सोनार, भागीरथ सोनार, बंधन राम, संजय दास आदि मौजूद थे.
ओके...चंदवारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी, छाया था सन्नाटा
अोके…चंदवारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी, छाया था सन्नाटा 9कोडपी6प्रखंड कार्यालय में बैठे उपायुक्त छवि रंजन9कोडपी7स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर अनिल कुमार. उपायुक्त ने शौचालयों की स्थिति की भी जानकारी लीहेडलाइन…न बीडीअो दिखी, न सीअो नजर आये प्रतिनिधि, चंदवारा. जिले में हुए पंचायत चुनाव के बाद रविवार से तीन दिन लगातार मतगणना का कार्य चला, […]
