डीएवी में होगी सूचना एवं प्रौद्योगिकी की पढ़ाई

कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया को सूचना प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन में तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में उच्च माध्यमिक स्तर (सीनियर सेकेंडरी) पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिली है. विद्यालय को माध्यमिक स्तर पर व उच्च माध्यमिक स्तर (सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी) पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन […]

कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया को सूचना प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन में तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में उच्च माध्यमिक स्तर (सीनियर सेकेंडरी) पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिली है.
विद्यालय को माध्यमिक स्तर पर व उच्च माध्यमिक स्तर (सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी) पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन में तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में भी मान्यता प्रदान कर दी गयी है. विज्ञान व वाणिज्य संकाय के साथ व्यवसायिक महत्व के इन विषयों में भी मान्यता मिल जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को फायदा होगा. अब विद्यार्थी सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषयों पर भी पढ़ाई कर सकेंगे़
इन रोजगार परक विषयों के तहत आइटी सिस्टम मैनेजमेंट, डाटा मैनेजमेंट एप्लीकेशन तथा वेब मैनेजमेंट, पुस्तकालय, सूचना तथा विज्ञान, पुस्तकालय व्यवस्था तथा संसाधन मैनेजमेंट, पुस्तकालय वर्गीकरण तथा केटेलोगिंग इत्यादि पाठ्यक्रम की पढ़ाई इस विद्यालय में उपलब्ध हो सकेगी. प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने सीबीएसइ नयी दिल्ली को विद्यालय को इन विषयों में संबधता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >