ससुर की पहचान ने बहू को दिलायी जीत

कोडरमा बाजार : ससुर की राजनीतिक व समाजसेवा की पहचान ने बहू को जिला परिषद सदस्य बना दिया. कोडरमा चार से रेखा देवी जिप सदस्य का चुनाव जीती़ समाजसेवी सह सपा नेता गोपाल यादव की बहू रेखा देवी ने रिकार्ड 6258 मत से जीत हासिल की. उन्हें 10338 मत मिले, जबकि उनके निकटतक प्रतिदंद्वी पूजा […]

कोडरमा बाजार : ससुर की राजनीतिक व समाजसेवा की पहचान ने बहू को जिला परिषद सदस्य बना दिया. कोडरमा चार से रेखा देवी जिप सदस्य का चुनाव जीती़ समाजसेवी सह सपा नेता गोपाल यादव की बहू रेखा देवी ने रिकार्ड 6258 मत से जीत हासिल की. उन्हें 10338 मत मिले, जबकि उनके निकटतक प्रतिदंद्वी पूजा कुमारी को मात्र 4080 मत से संतोष करना पड़ा.
रेखा देवी के ससुर गोपाल यादव का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है. वे वर्षों से संघर्ष करते हुए जनता से जुड़े रहे हैं. उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी कई बार निर्दलीय व पार्टी से लड़ा, पर जीत हासिल नहीं हुई. इस बार जिला परिषद सदस्य पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी बहू रेखा देवी को मैदान में उतारा, तो जीत मिल गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >