सतगावां से जिप सदस्य बने भुनेश्वर राम झुमरीतिलैया. सतगावां जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतगणना का कार्य देर रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली. इस दौरान आए परिणाम में यहां से भुनेश्वर राम 8631 मत लाकर विजयी रहे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मनोज कुमार चौधरी को 6001 मत मिले. भुनेश्वर राम ने 2630 मत से जीत हासिल की. इस सीट पर अन्य उम्मीदवारों में गाजो मुसहर को 2081, गायत्री देवी को 1894, जगदीश राम को 4552, प्रियंका कुमारी को 3399, मनोज चौधरी को 3844 मत प्राप्त हुए. यहां जीत-हार के अंतर से ज्यादा मत रद्द हो गये. सतगावां में रद मतों की संख्या 2781 है.कोडरमा चार से रेखा देवी तो जयनगर नौ से पवन सिंह आगेपंचायत चुनाव को लेकर देर रात जारी मतगणना के अनुसार सभी जिला परिषद सीटों पर दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है. कोडरमा चार में सपा नेता गोपाल यादव की बहू रेखा देवी 5809 मत लाकर पहले नंबर पर बनी हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर 2566 मत लाकर पूजा कुमारी बनी हुई है. वहीं देर रात तक हुई मतगणना के अनुसार नीलू देवी को 2230, चंद्रिका देवी को 1147, मीरा कुमारी को 1549, रीता देवी को 916, सोनी देवी 701 मत मिले थे. इस सीट की मतगणना का कार्य जारी था. वहीं डोमचांच तीन में देर रात आठ बजे राजकुमार मेहता 2015 मत लाकर पहले स्थान पर थे, जबकि दूसरे स्थान पर 1212 मत लाकर शालिनी गुप्ता थी. रामधन यादव तीसरे स्थान पर चल रहे थे. जयनगर नौ सीट पर पवन सिंह 3678 मत लाकर पहले स्थान पर बने हुए थे, जबकि देवनारायण यादव 1780 मत लाकर दूसरे स्थान पर टिके थे. मरकच्चो 12 पर कैलाश प्र. यादव 4592 मत लाकर पहले स्थान पर थे, जबकि दूसरे स्थान पर प्रकाश साहा 3810 मत लाकर टिके हुए थे. जारी मतगणना के अनुसार दानिश को 1145, खलील को 1312, यासीन अंसारी को 332, अनेश्वर सिंह को 230, मनोज कुमार को 688, मालती चंद्रा को 666, रामू यादव को 538, रामेश्वर राणा को 390 मत मिले थे. इस सीट की भी मतगणना जारी थी. वहीं चंदवारा सात नंबर सीट पर महादेव राम देर रात तक आगे चल रहे थे, जबकि दूसरे स्थान पर अरविंद यादव बने हुए थे.
सतगावां से जिप सदस्य बने भुनेश्वर राम
सतगावां से जिप सदस्य बने भुनेश्वर राम झुमरीतिलैया. सतगावां जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतगणना का कार्य देर रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली. इस दौरान आए परिणाम में यहां से भुनेश्वर राम 8631 मत लाकर विजयी रहे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मनोज कुमार चौधरी को 6001 मत मिले. भुनेश्वर राम ने […]
