जिलास्तरीय सूचना अधिकार मंच का गठन

जिलास्तरीय सूचना अधिकार मंच का गठन 5कोडपी18. बैठक में उपस्थित आरटीआइ कार्यकर्ता.कोडरमा. कोडरमा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने को लेकर स्थानीय वर्णवाल सेवा सदन में सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा व संचालन समाजसेवी आरके बंसत ने किया. बैठक में जिलास्तर पर सूचनाधिकार मंच का गठन किया गया. इसमें नौ […]

जिलास्तरीय सूचना अधिकार मंच का गठन 5कोडपी18. बैठक में उपस्थित आरटीआइ कार्यकर्ता.कोडरमा. कोडरमा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने को लेकर स्थानीय वर्णवाल सेवा सदन में सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा व संचालन समाजसेवी आरके बंसत ने किया. बैठक में जिलास्तर पर सूचनाधिकार मंच का गठन किया गया. इसमें नौ सदस्यीय संचालन समिति के सदस्यों का चयन हुआ. जिसमें अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा, आरके बंसत, इंद्रमणि साहू, विजय यादव, राजन शुक्ला, बालेश्वर राम, मोनू कुमार, तुलसी कुमार साव, गणेश दास का नाम शामिल है. यह मंच अब प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किये जाने, नियत समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराने, सूचना अधूरा व भ्रामक रूप से देने, प्राप्त सूचना के बाद मामले उजागर होने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के विरुद्ध संगठनात्मक तरीके से पहल करेगी. सूचनाधिकार मंच के बैनर तले अगली बैठक अगामी 20 दिसंबर को रखी गयी है. बैठक में बीरेंद्र राणा, आदित्य नंदन, कृष्णा प्रसाद, अधिवक्ता रीना कुमारी, दिनेश कुमार, शंकरलाल राणा, मुकेश कुमार यादव, मेरियन सोरेन, बब्लू आलम, महेंद्र शर्मा, बी कुमार, बहादुर प्रसाद यादव, ब्रहेमदेव सिंह, हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >