सम्मेलन में आगामी परीक्षा पर चर्चा

सम्मेलन में आगामी परीक्षा पर चर्चाझुमरीतिलैया. मडुआटांड़ स्थित शारदा हाई स्कूल एंड किंडर गार्डेन में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आगामी परीक्षा पर चर्चा की गयी. जिसमें अभिभावकों ने कई सुझाव दिये. अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है. अभिभावकों को भी […]

सम्मेलन में आगामी परीक्षा पर चर्चाझुमरीतिलैया. मडुआटांड़ स्थित शारदा हाई स्कूल एंड किंडर गार्डेन में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आगामी परीक्षा पर चर्चा की गयी. जिसमें अभिभावकों ने कई सुझाव दिये. अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है. अभिभावकों को भी समझने का मौका मिलता है कि बच्चों को कहां अधिक ध्यान देने की जरूरत है. प्रधानाचार्या बबीता पांडेय ने कहा कि बच्चे व अभिभावकों के मन में किसी प्रकार का संशय ना रहे, इसके लिए सम्मेलन आयोजित किया गया है. यह सम्मेलन बच्चों के चहुमुंखी विकास के लिए जरूरी है. मौके पर इर्शिता प्रिया, शिल्पी कुमारी, राखी पात्रो, अराधना कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बेली कुमारी, दयानंद, आकाश व सज्जन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >