पुनर्मतदान को लेकर जागरूकता रथ रवाना जयनगर के बूथ नं 102 व कोडरमा के बूथ नं 35 पर पुनर्मतदान कल फोटो – 3 कोडपी 6हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते उपायुक्त छवि रंजनप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. पंचायत चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को जिले के दो बूथों पर होनेवाले पुनर्मतदान को लेकर गुरुवार को मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया गया. जिला मुख्यालय से उपायुक्त छवि रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दोनों मतदान केंद्रों के अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग बिना किसी लोभ, भय से प्रभावित हुए करें. इसके लिए जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रथ जयनगर की बूथ संख्या 102 व कोडरमा की बूथ संख्या 35 के क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगा. इस दौरान उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता मुकुंद दास, एएसपी नौशाद आलम, डीपीआरओ राहुल भारती, डीएलओ शारदानंद देव, डीडब्लूओ अजीत निरल सांगा, कोडरमा सीडीपीओ साधना चौधरी व अन्य मौजूद थे. द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के दौरान जयनगर प्रखंड के बूथ नं 102 आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला में पुलिस व पब्लिक के बीच झड़प के बाद बाधित हुए मतदान व कोडरमा प्रखंड के बूथ नं 35 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी गली करमा में मतपत्र फाड़े जाने की घटना को लेकर चुनाव आयोग ने इन दोनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है. इस दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी की जा रही है.
पुनर्मतदान को लेकर जागरूकता रथ रवाना
पुनर्मतदान को लेकर जागरूकता रथ रवाना जयनगर के बूथ नं 102 व कोडरमा के बूथ नं 35 पर पुनर्मतदान कल फोटो – 3 कोडपी 6हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते उपायुक्त छवि रंजनप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. पंचायत चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को जिले के दो बूथों पर होनेवाले पुनर्मतदान को लेकर गुरुवार को मतदाता […]
