...खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

…खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण 3कोडपी16जानकारी लेते बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद.हेडलाइन…विकसित होगा गांधी आश्रम प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. खादी ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद ने तिलैया थाना के सामने स्थित गांधी आश्रम पहुंच कर आश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि पुराने कार्यालय को आधुनिक तरीके से […]

…खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण 3कोडपी16जानकारी लेते बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद.हेडलाइन…विकसित होगा गांधी आश्रम प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. खादी ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद ने तिलैया थाना के सामने स्थित गांधी आश्रम पहुंच कर आश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि पुराने कार्यालय को आधुनिक तरीके से विकसित कर इसे गांधी संग्रहालय में परिर्वतित किया जायेगा. साथ ही वातानुकूलित शो रूम खोला जायेगा. जिसमें खादी के बने सभी प्रकार के वस्त्र उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बताया कि यहां कौशल विकास केंद्र बनाया जा रहा है. जिसमें 100-200 लोगों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे बेरोजगारी में कमी आयेगी. यह सारा कार्य मार्च 2016 तक पूरा कर लिया जायेगा. इसका उदघाटन मुख्यमंत्री से कराया जायेगा. मौके पर उमेश यादव, सौरभ कुमार, रवि, हरिहर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >