कोयला ढुलाई से बढ़ेगा राजस्व फोटो – 2 कोडपी 11कोडरमा स्टेशन पर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक नाथ साहदेवप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. कोडरमा हजारीबाग रेलखंड के अंतर्गत बानादग साइडिंग से कोयला ढुलाई शुरू करने को लेकर रेलवे के अधिकारियों का दल बुधवार को कोडरमा पहुंचा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य परिचालन प्रबंधक सीओएम दीपकनाथ साहदेव, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम बीबी सिंह, विशेष सैलून से धनबाद से कोडरमा पहुंचे और यहां के बाद हजारीबाग के बानादग साइडिंग के लिए रवाना हुए. यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपकनाथ साहदेव ने कहा कि झारखंड एक खनिज संपदाओं से भरपुर राज्य है. जहां रेलवे ने अपना विस्तार कर सुविधाएं बढ़ायी है. रेलवे साइडिंग पर कोयला डंपिंग करने के बाद मालगाड़ी के द्वारा अन्य राज्यों में भेजे जाने से रेलवे के राजस्व में भी बढोतरी होगी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रेलवे परिचालन सामान्य करने के लिए कुछ गाडि़यों को रद्द करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण भी कुछ गाड़ियों को ठंड के मौसम में रद्द किया जा रहा है ताकि महत्वपूर्ण ट्रेने देरी से न चले. बतादे कि रेलवे के द्वारा बानादंग साइडिंग से कोयला की आपूर्ति एनटीपीसी बाढ को की जायेगी. उक्त बानादग साइडिंग को इस माह शुरू करने को लेकर अधिकारियों का दल यहां पहुंचा. इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह, सीटीआइ एसके वर्णवाल, वाणिज्य विभाग के ए.के. ओझा, आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे.
कोयला ढुलाई से बढ़ेगा राजस्व
कोयला ढुलाई से बढ़ेगा राजस्व फोटो – 2 कोडपी 11कोडरमा स्टेशन पर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक नाथ साहदेवप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. कोडरमा हजारीबाग रेलखंड के अंतर्गत बानादग साइडिंग से कोयला ढुलाई शुरू करने को लेकर रेलवे के अधिकारियों का दल बुधवार को कोडरमा पहुंचा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य परिचालन […]
