40 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी फरार

सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गैस गोदाम गली में वाहन जांच शुरू किया गया.

कोडरमा. तिलैया पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब लोड एक बाइक (जेएच12आर- 0749) को जब्त किया है. हालांकि, शराब तस्कर महेश सिंह (निवासी खरेडवा) फरार होने में सफल रहा. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर अवैध रूप से शराब लोड कर तिलैया बस्ती के रास्ते भादोडीह, रामनगर, गैस गोदाम गली होते हुए तिलैया डैम की ओर जा रहा है. सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गैस गोदाम गली में वाहन जांच शुरू किया गया. इस दौरान पुलिस को देख आरोपी बाइक को दूर में ही खड़ा कर फरार हो गया. बाइक पर प्लास्टिक के जरकीन में रखा कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

जंप रोप संघ के जिलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश

कोडरमा. जिला जंप रोप संघ की बैठक में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में हुई इस बैठक में आगामी सत्र के लिए ओम प्रकाश राय को कोडरमा जिला जंप रोप संघ का अध्यक्ष बनाया गया. अंशु राज सचिव और सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष रामदेव यादव, अर्चना कुमारी, दीपक कुमार, संयुक्त सचिव कुंदन कुमार राणा, अभिजीत आनंद, अजय यादव, तकनीकी अध्यक्ष कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार होंगे. संदीप कुमार, रवींद्र कुमार, संजीत कुमार, शरद अग्रवाल, विल्सन पॉल कार्यकारी सदस्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >