200 विपत्र हुए पास, 20 करोड़ की हुई निकासी

वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन समाहरणालय स्थित जिला कोषागार में हलचल रही. सामान्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को बिल का भुगतान अपेक्षाकृत अधिक हुआ.

कोडरमा बाजार. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन समाहरणालय स्थित जिला कोषागार में हलचल रही. सामान्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को बिल का भुगतान अपेक्षाकृत अधिक हुआ. उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग द्वारा 29 मार्च को कोषागार कार्यालय में विपत्र जमा करने की अवधि दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गयी थी़ इसके आलोक में सुबह से ही कार्यालय में भीड़ देखी गयी. हालांकि, कोषागार कार्यालय में बहुत अधिक भीड़ नहीं दिखी़ विभागों के लोग आते गये और बिल जमा करते गये. कोषागार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च तक विभिन्न विभागों द्वारा 2010 विपत्र जमा किये गये, जिसके विरुद्ध लगभग 206 करोड़ की निकासी की गयी. वहीं वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभिन्न विभागों द्वारा करीब 200 विपत्र जमा किये गये, जिसके विरुद्ध लगभग 19 करोड़ 76 लाख 59 हजार की राशि की निकासी की गयी. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिक्षा, जिला समाज कल्याण, भवन प्रंमडल, विशेष प्रमंडल, नगर पर्षद, नगर पंचायत व विभिन्न प्रखंड व अंचल कार्यालय द्वारा विपत्र जमा किया गया. वहीं कई विभागों द्वारा राशि सरेंडर करने की भी जानकारी मिली. इसमें विशेष प्रमंडल द्वारा 5 करोड़, पथ निर्माण द्वारा 10 करोड़, परिवहन विभाग द्वारा 38 लाख, पीएचइडी द्वारा वेतन मद की राशि आदि शामिल है.

आवंटन का 15 प्रतिशत ही निकासी का किया गया पालन : कोषागार पदाधिकारी

जिला कोषागार पदाधिकारी नजमुल लैल ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शनिवार तीन बजे तक तक विभिन्न विभागों द्वारा दिये गये बिल को स्वीकार किया गया. उन्होंने बताया कि प्रधान सचिव वित्त विभाग के निर्देश दिया गया था कि मार्च माह में प्राप्त आवंटन का 15 प्रतिशत ही निकासी की जायेगी. उक्त निर्देश का अक्षरशः पालन किया गया. उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2025 तक विभागों द्वारा 2010 विपत्र जमा किये गये, जिसके विरुद्ध लगभग 206 करोड़ की राशि की निकासी की गयी. वहीं शनिवार को लगभग 200 विपत्रों के विरुद्ध 19 करोड़ 76 लाख 59 हजार, 653 रुपये की निकासी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >