20 सदस्यों को मिली 25-25 हजार रुपये की राहत राशि

20 सदस्यों को मिली 25-25 हजार रुपये की राहत राशि

कोडरमा : कृषक शक्ति चितरपुर ने अपने सभी 20 सदस्यों को कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए 25-25 हजार रुपये की राहत राशि उपलब्ध करायी है. कृषक शक्ति के अध्यक्ष तुलसी कुमार साव ने बताया कि कृषक शक्ति किसानों का एक समूह है, जिसकी स्थापना वर्ष 2005 में गांव के किसानों ने प्रकाश कुमार के नेतृत्व में किया था.

कृषक शक्ति अपने सदस्यों के साथ-साथ गैर सदस्यों को भी आर्थिक मदद करती है. कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए कृषक शक्ति ने पांच सितंबर के बैठक कर राहत राशि देने का निर्णय लिया था.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >