स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग

कोडरमा. बसपा जिलाध्यक्ष सईद नसीम ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है. सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों में चिकित्सकों का अभाव है. इस कारण लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा है कि रात्रि में कोई भी चिकित्सक केंद्र […]

कोडरमा. बसपा जिलाध्यक्ष सईद नसीम ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है. सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों में चिकित्सकों का अभाव है. इस कारण लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा है कि रात्रि में कोई भी चिकित्सक केंद्र पर नहीं रहते हैं. श्री नसीम ने खाली पड़े पदों पर कर्मियों की बहाली, महिला चिकित्सकों की बहाली व आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >