सीनियर डीसीएम ने पकड़ी कोयला चोरी, एक गिरफ्तार

झुमरीतिलैया. धनबाद गया रेलखंड के गझंडी व इसके आस पास स्थित छोटे स्टेशनों पर अवैध रूप से कोयला उतारने का धंधा रेलवे अधिकारियों की शह पर चल रहा है. गुरुवार को रेलवे के ही एक वरीय अधिकारी की कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दिलवा स्टेशन के पास लगातार हो […]

झुमरीतिलैया. धनबाद गया रेलखंड के गझंडी व इसके आस पास स्थित छोटे स्टेशनों पर अवैध रूप से कोयला उतारने का धंधा रेलवे अधिकारियों की शह पर चल रहा है. गुरुवार को रेलवे के ही एक वरीय अधिकारी की कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दिलवा स्टेशन के पास लगातार हो रही बारिश के कारण टनल के पास गिरे चट्टानों व मिट्टी को हटाने का कार्य चल रहा है. इसका निरीक्षण करने गुरुवार को सीनियर डीसीएम दयानंद दिलवा पहुंचे थे. इसी दौरान ट्रेन पर से कोयला चोरी करते हुए एक युवक जीतेंद्र मांझी निवासी हसुआ नवादा को पकड़ा. उन्होने तुरंत आरपीएफ कर्मी को बुलाया व कोयला जब्त करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी करने का आदेश दिया. इस मौके पर से कोयला चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये सात अन्य साथी फरार हो गये. आरपीएफ ने 18 बोरा कोयला जब्त कर कोडरमा स्टेशन ले आयी है. इधर गिरफ्तार आरोपी जीतेंद्र मांझी ने आरोप लगाया कि हम रेलवे अधिकारियों के कहने पर ही काम कर रहे है. कोयला उतारने के बाबत दिलवा के स्टेशन मास्टर व आरपीएफ के कर्मी 300 रुपये प्रति मन पैसा लेते हैं. हम यह काम मजबूरी में करते हंै और चोरी किया हुआ कोयला बाहर ले जाकर बेचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >