राज्य में भ्रष्टाचार व आतंक का माहौल : झाविमो

जिला इकाई ने की बैठक फोटो – 21 कोडपी 7संबोधित करते झाविमो नेता अनवारूल हक झाविमो की बैठक साहू धर्मशाला में हुई झाविमो का परिवर्तन सम्मेलन 25 को झुमरीतिलैया. झारखंड विकास मोरचा की बैठक साहू धर्मशाला में जिलाध्यक्ष वेदू साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव महेंद्र साव ने किया. बैठक में निर्णय लिया […]

जिला इकाई ने की बैठक फोटो – 21 कोडपी 7संबोधित करते झाविमो नेता अनवारूल हक झाविमो की बैठक साहू धर्मशाला में हुई झाविमो का परिवर्तन सम्मेलन 25 को झुमरीतिलैया. झारखंड विकास मोरचा की बैठक साहू धर्मशाला में जिलाध्यक्ष वेदू साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव महेंद्र साव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन सम्मेलन में कोडरमा जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लंेगे. वक्ताओं ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद से आज तक सबसे ज्यादा झारखंड में भाजपा की सरकार रही है. भाजपा की सरकार ने राज्य का खजाना लूटने का काम किया है. पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व आतंक का माहौल है. इसी को देखते हुए परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन किया गया है. केंद्रीय सदस्य महावीर यादव ने कहा कि जो लोग झाविमो छोड़ कर भाजपा में जा रहे हैं, वे मौसमी अवसरवादी है. अनवारूल हक ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में जो विकास हुआ था, उसके बाद विकास की गति रुक गयी. सुनील यादव ने कहा कि जनता बाबूलाल मरांडी को सीएम के रूप में देखना चाहती है. बैठक को भीम साव, साजिद हुसैन लल्लू, प्रमीला वर्णवाल, भिखारी रजक, सुरेश यादव, अरशद खान, रामेश्वर प्रसाद, राजेंद्र पांडेय, सतीश मिर्धा, राजू सिंह, पोखराज गुप्ता, अंगलाल राम, मुजाहिद अंसारी, सरवर खान, भैरव प्रसाद, राम बालक चौधरी, भीष्म प्रसाद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >