12कोडपी3घटना की जानकारी देता घायल चालक व उप चालक.——–चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी की घटना, खुद टैंकर चलाकर पहुंचा चालकबोलेरो से पीछाकर रुकवाया टैंकर, फिर लूट लिए पैसे व मोबाइल———-प्रतिनिधिकोडरमा. रांची-पटना रोड पर जवाहर घाटी के पास वाहन लुटेरा गिरोह ने सोमवार की रात एक और घटना को अंजाम दिया. हालांकि लुटेरे वाहन नहीं लूट पाये, लेकिन उनकी गोली से चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महतो आहार के पास स्थित तर्वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल देकर टैंकर नंबर जेएच-12सी-9685 को लेकर चालक छोटू यादव पिता गणपत यादव निवासी आरागारो, चंदवारा व उप चालक अजय शर्मा पिता दर्शन ठाकुर निवासी चाराडीह, कोडरमा जा रहे थे. बीती रात 10:30 बजे जब वे जवाहर घाटी के पास पहुंचे तो बोलेरो पर सवार सात-आठ अपराधियों ने पीछा कर उनकी गाड़ी को रोक लिया. हथियार के बल पर लुटेरों ने दोनों ओर से टैंकर में चढ़कर चालक से 3700 रुपये नकद व मोबाइल तथा उप चालक के पास से 600 रुपये लूट लिए. दो अपराधी गाड़ी पर चढ़े व चालक छोटू यादव को स्टीयरिंग से हटा कर खुद बैठ गया. इसी बीच लुटेरों के पिस्तौल से गोली चल गई जो चालक के पैर में जा लगी. गोली का छर्रा उसके कंधों व पेट पर भी लगा. फायरिंग होते ही लुटेरे भाग गये. चालक की मानें तो गोली एक लुटेरे को भी लगी. घटना के बाद चालक खुद घटनास्थल से गाड़ी घुमा कर पेट्रोल पंप पर पहुंचा व स्टाफ को फोन कर बुलाया. सूचना मिलने पर चंदवारा थाना प्रभारी शिवनंदन शर्मा पहुंचे व चालक को लेकर सदर अस्पताल में भरती कराया. देर रात दो बजे एसपी संगीता कुमारी सदर अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जानकारी ली. इस मामले में देर शाम डोमचांच व नवलशाही पुलिस की संयुक्त छापामारी में धरगांव निवासी सीताराम तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरोह की पहचान हो गयी है. शीघ्र ही सभी की गिरफ्तारी हो जायेगी.
टैंकर लूट कर भाग रहे लुटेरों की गोली से चालक घायल (फोटो)
12कोडपी3घटना की जानकारी देता घायल चालक व उप चालक.——–चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी की घटना, खुद टैंकर चलाकर पहुंचा चालकबोलेरो से पीछाकर रुकवाया टैंकर, फिर लूट लिए पैसे व मोबाइल———-प्रतिनिधिकोडरमा. रांची-पटना रोड पर जवाहर घाटी के पास वाहन लुटेरा गिरोह ने सोमवार की रात एक और घटना को अंजाम दिया. हालांकि लुटेरे वाहन नहीं […]
