प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ कोडरमा जिला इकाई ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष नीरा देवी ने की. आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य समन्वयक संजय पासवान ने कहा कि रेडी टू इट फूड पैकेट आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचा कर नहीं देने से सेविकाओं से 200 से 500 रुपया वाहन खर्च लगेगा. उन्होंने मांग किया कि इसे केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये तथा बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब करते हुए नियमित रूप से मानदेय दिया जाये. वक्ताओं ने मांग की कि अप्रैल 2014 से जुलाई 2014 तक का बकाया पोषाहार राशि का भुगतान अविलंब किया जाय. जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों तक बर्तन दिया जाये. इस मौके पर संघ की सचिव पूर्णिमा राय, शकुंतला मेहता, सरिता रानी, चिंतामणि देवी, उर्मिला देवी, यशोदा देवी, दामोदर यादव आदि मौजूद थे. धरना के उपरांत आठ सूत्री मांगों का स्मार पत्र उपायुक्त को सौंपा गया.
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने किया प्रदर्शन
प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ कोडरमा जिला इकाई ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष नीरा देवी ने की. आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य समन्वयक संजय पासवान ने कहा कि रेडी टू इट फूड पैकेट आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचा […]
