ट्रैक पर गिरा चट्टान, पांच घंटे रेल सेवा ठप

फोटो – 9 कोडपी 5 व 6कोडरमाधनबाद -गया के बीच घंटो रुकी रही ट्रेनें-बसकटवा व यदुग्राम स्टेशन के बीच हादसा-टनल के पास पहाड़ से गिरा बड़ा चट्टानप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया धनबाद -गया रेलखंड पर बसकटवा व यदुग्राम स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह करीब सात बजे टनल के पास पहाड़ से दरक कर चट्टान गिरने से पांच घंटे […]

फोटो – 9 कोडपी 5 व 6कोडरमाधनबाद -गया के बीच घंटो रुकी रही ट्रेनें-बसकटवा व यदुग्राम स्टेशन के बीच हादसा-टनल के पास पहाड़ से गिरा बड़ा चट्टानप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया धनबाद -गया रेलखंड पर बसकटवा व यदुग्राम स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह करीब सात बजे टनल के पास पहाड़ से दरक कर चट्टान गिरने से पांच घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही. बताया गया कि घटना के कुछ देर पहले ही गया- आसनसोल सवारी गाड़ी गुजरी थी. डाउन लाइन में दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहने से यात्री परेशान रहे. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का घंटो इंतजार करते दिखे. रेलवे के एइएन घटनास्थल पर पहुंचे. इंजीनियरिंग विभाग के लोगों व मजदूरो ंकी मदद से चट्टान को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. मरम्मत कार्य के बाद डाउन लाइन पर रेल परिचालन शुरू हो पाया. सियालदह -जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर- सियालदह, पटना- रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई मेल सहित कई ट्रेनों को गया में रोके रखा गया. जम्मूतवी- सियालदह एक्सप्रेस 3.30 घंटे, जन शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई मेल नौ घंटे, अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस 4.30 घंटेव पूर्वा एक्सप्रेस 4.45 घंटे देरी से कोडरमा पहुंची. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी भारी बारिश से दिलवा स्टेशन के पास पहाड़ से चट्टानों के गिरने से रेल परिचालन बाधित हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >