चंदवारा में हुए हादसे में गिरिडीह के व्यक्ति की मौत

चंदवारा : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित बजरंगबली चौक के समीप बुधवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय सोहन वर्मा (पिता बिशुन स्वर्णकार) निवासी डोरंडा काली मंडप के समीप जिला गिरिडीह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सोहन बजरंगबली चौक के समीप […]

चंदवारा : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित बजरंगबली चौक के समीप बुधवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय सोहन वर्मा (पिता बिशुन स्वर्णकार) निवासी डोरंडा काली मंडप के समीप जिला गिरिडीह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सोहन बजरंगबली चौक के समीप अपने जीजा दिलीप स्वर्णकार के घर जा रहा था.

इसी बीच तिलैया की ओर से आ रहे हाइवा (जेएच-12सी-3067) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. हालांकि, मौके पर पहुंचे चंदवारा थाना प्रभारी शाहिद रजा व पुलिस बल के समझाने के बाद लोग शांत हुए और करीब 45 मिनट बाद जाम हटा. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जबकि हाइवा को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >