प्रतिनिधि,जयनगर . बांझेडीह पावर प्लांट के अंदर मेंटनेंस कंपनी आका के सीएचपी में काम कर रहे आइटीआइ प्रशिक्षित चार मजदूरों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन के अलावा इन्हें पीएफ, डस्ट अलाउंस व बोनस भी नहीं मिल रहा है. इसके कारण इन मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मजदूर राजकुमार साव, राजन कुमार यादव, रामचरित्र राणा, छोटेलाल मंडल आदि ने बताया कि पहले जिस कंपनी में ये लोग काम करते थे. उसके अनुरूप वेतन मांगे जाने पर आका कंपनी ने वेतन बंद कर दिया है. इस संबंध में उपायुक्त कोडरमा, डीवीसी एचआर, चीफ इंजीनियर सहित लेबर विभाग के सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों को मजदूरों ने पत्र लिखा है.
मजदूरों को छह माह से वेतन नहीं
प्रतिनिधि,जयनगर . बांझेडीह पावर प्लांट के अंदर मेंटनेंस कंपनी आका के सीएचपी में काम कर रहे आइटीआइ प्रशिक्षित चार मजदूरों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन के अलावा इन्हें पीएफ, डस्ट अलाउंस व बोनस भी नहीं मिल रहा है. इसके कारण इन मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया […]
