भुलायी नहीं जा सकती है निर्मल महतो की शहादत

झामुमो ने श्रद्धांजलि दी. कोडरमा. झामुमो जिला कमेटी की बैठक समारोह हाल में जिला अध्यक्ष रविंद्र शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान सबसे पहले शहीद निर्मल महतो की तसवीर पर जिला अध्यक्ष द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान श्री शांडिल्य ने कहा कि निर्मल महतो ने अपने प्राणों की […]

झामुमो ने श्रद्धांजलि दी. कोडरमा. झामुमो जिला कमेटी की बैठक समारोह हाल में जिला अध्यक्ष रविंद्र शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान सबसे पहले शहीद निर्मल महतो की तसवीर पर जिला अध्यक्ष द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान श्री शांडिल्य ने कहा कि निर्मल महतो ने अपने प्राणों की आहूति देकर झारखंड को अलग राज्य बनाया. जिला प्रवक्ता संजय पांडेय ने कहा कि उनकी शहादत हमेशा याद रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को समारोह हाल में नगर कमेटी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया है. मौके पर जिला सचिव बैजनाथ मेहता, उपाध्यक्ष श्री राम पांडेय, किसान मोरचा जिला अध्यक्ष विरेंद्र पांडेय, जिला संगठन सचिव उमेश वर्मा, संदीप कुमार पांडेय, इस्लाम अंसारी, अनिल वर्णवाल, विजय सिंह, सुभाष सिंह, निर्मला तिवारी, मंजू देवी, बसंती देवी, आशा देवी, अशोक सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >