चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम : डीसी

कोडरमा बाजार : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी रमेश घोलप, एसपी डाॅ एम तमिल वाणन व डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में […]

कोडरमा बाजार : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी रमेश घोलप, एसपी डाॅ एम तमिल वाणन व डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़वाने में पीछे न रहें.

चुनाव में युवाओं की सहभागिता बहुत अहम होती है. डीसी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार की शपथ दिलायी. वहीं दिव्यांग मतदाताओं को शॉल ओढ़ा कर व इपिक कार्ड देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले मतदाताओं में प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, श्याम सुंदर पासवान, रंजीत कुमार साव, मंजु कुमारी शामिल हैं.
इसके अलावा लगभग 22 नये मतदाताओं के बीच इपिक कार्ड वितरित किया गया. एसपी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.
18 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं. डीएफओ एसके सिंह व एसडीओ विजय वर्मा ने भी लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अपील की. मौके पर गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की, मत्स्य पदाधिकारी उमेश चंद्र, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >