झुमरीतैलिया : झाड़-फूंक के नाम पर बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विष्णुगढ़ : कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौक निवासी बैजनाथ चौधरी की पत्नी ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में कांड 16/2020 धारा-376 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में सबदर बाबा (पिता-शेख सुलेमान) आमिर बाबा (पिता-मुस्ताक) नसीम बाबा (पिता-आयुब) […]

विष्णुगढ़ : कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौक निवासी बैजनाथ चौधरी की पत्नी ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में कांड 16/2020 धारा-376 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में सबदर बाबा (पिता-शेख सुलेमान) आमिर बाबा (पिता-मुस्ताक) नसीम बाबा (पिता-आयुब) एवं शाहबान बाबा उर्फ दुली बाबा (पिता-शेख लाटे) को आरोपी बनाया गया है. सभी विष्णुगढ़ के गैडा के रहनेवाले हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला बीमार रहती थी. इसी बीच उसे पता चला कि सबदर बाबा के पास झाड़-फूंक कराने से बीमारी ठीक हो जाती है.

वह उसके पास गयी. महिला का आरोप है कि वहां उसे झाड़-फूंक के बाद पानी पीने के लिये दिया गया. बाबा के साथ तीन लोग और थे. पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गयी. होश आया, तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. यह घटना अक्तूबर 2019 की है. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि होश आने के बाद चारों ने इस बात की जिक्र किसी से नहीं करने को कहा. साथ ही ऐसा करने पर पति और बेटे को मरवा देने की धमकी दी. महिला के अनुसार उसने हिम्मत कर तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >