मेघातरी में रांची पटना रोड जामकोडरमा बाजार. मेघातरी दिबौर के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्चा रवि कुमार (पिता नरेश भुईयां बारापुरा मेघातरी निवासी) की मौत हो गयी. रवि शाम चार बजे सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मेघातरी के पास रांची-पटना रोड को तीन घंटे जाम रखा. जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद घटना स्थल पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीण घटनास्थल पर एसडीओ को बुलाने व मुआवजे की मांग पर अड़े थे.
सड़क दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्चे की मौत
मेघातरी में रांची पटना रोड जामकोडरमा बाजार. मेघातरी दिबौर के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्चा रवि कुमार (पिता नरेश भुईयां बारापुरा मेघातरी निवासी) की मौत हो गयी. रवि शाम चार बजे सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. इस घटना से आक्रोशित […]
